कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लिया, अब मुंबई इंडियंस के साथ नए रोल में दिखेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 नवंबर 2022। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कीरोन पोलार्ड ने भारत की सबसे बड़ी लीग से संन्यास का एलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। पोलार्ड अपने पहले सीजन से ही मुंबई की टीम से जुड़े रहे और अब 13 साल के आईपीएल करियर के बाद संन्यास की घोषणा की है। इसी साल पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास लिया था।

पोलार्ड 2010 से आईपीएल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लीग के 189 मैचों में 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड ने बल्ले के दम पर मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाई। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया। पोलार्ड ने आईपीएल में कुल 69 विकेट लिए। 44 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। आईपीएल में पोलार्ड की इकोनॉमी 8.79 की रही।

पोलार्ड ने अपना पहला आईपीएल मैच 17 मार्च 2010 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला था। वहीं, आखिरी आईपीएल मैच उन्होंने नौ मई 202 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला। पोलार्ड के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। वह 11 मैचों में 14.40 की औसत और 107.46 के स्ट्राइक रेट से 144 रन ही बना सके थे। इस खराब प्रदर्शन की वजह से ऐसा कहा जा रहा था कि इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। हालांकि, इससे पहले पोलार्ड ने संन्यास ले लिया।

पोलार्ड उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से रहे हैं, जिसने आईपीएल के पूरे करियर में सिर्फ एक फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। सिर्फ एक फ्रेंचाइजी के लिए 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वालों में विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 2008 से जुड़े), सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स से 2011 से जुड़े), जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस से 2013 से जुड़े) और लासिथ मलिंगा शामिल हैं।

पोलार्ड मुंबई के साथ पांच बार आईपीएल चैंपियन (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) रह चुके हैं। साथ ही दो बार चैंपियंस लीग (2011, 2013) का खिताब भी जीत चुके हैं। पोलार्ड कई मौकों पर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी कर चुके हैं। अब वह टीम के साथ एक नए रोल में दिखेंगे। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को बैटिंग कोच नियुक्त किया है। वह अगले साल बतौर बैटिंग कोच टीम के साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कल आएगी रायपुर, शहर में बिताएंगी खास पल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 नवंबर 2022।  बॉलीवुड की ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर कल रायपुर आ रही हैं।दरसल रायपुर में कल उनका कार्यक्रम तय है, शहर में एक्ट्रेस कुछ खास पल बिताएंगी। दरअसल वो सदर बाजार रायपुर में सहेली ज्वेलर्स पहुंचेंगी। इस स्टोर को […]

You May Like

इस्तीफे की अटकलों पर सीएम एन. बीरेन सिंह का बयान, 'मणिपुर मुश्किल दौर में ऐसी भ्रामक खबरें न फैलाएं'....|....अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर वार, रक्षा मंत्री-गृहमंत्री ने भी किया पलटवार....|....राहुल गांधी बोले- जो खुद को हिंदू कहते हैं, वही हिंसा-हिंसा करते हैं, लोकसभा में मचा हंगामा....|....सीएम केजरीवाल ने फिर खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सीबीआई की गिरफ्तारी को बताया गैर-कानूनी....|....19 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी; केदारनाथ में हिमस्खलन....|....नए कानून के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में पहली FIR, जानें क्या है मामला....|....दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में मारी रेड, सात को दबोचा; एक आरोपी छत से कूदा....|....आईसीसी की टीम में भारतीयों का जलवा, रोहित-पांड्या समेत इन छह खिलाड़ियों को मिली जगह, कोहली चूके....|....'भारत की सेवा में जीवन समर्पित', पीएम मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति को दी जन्मदिन की बधाई....|....संसद सत्र: 'विपक्ष को चुप कराने के लिए ED-CBI का दुरुपयोग बंद हो', केंद्र सरकार के खिलाफ 'INDIA' का प्रदर्शन